सरकार का जन्म दिन : राजनैतिक आखातीज
----------------------------------------------
----------------------------------------------
आज ख़ूबसूरत कन्या सी अफ़वाहें होंगी
खुशबू उड़ाते दूल्हा से नारे
रंगीन पृष्ठों पर हनीमून होगा
न भूतो न भविष्यति
सारे देश में मंडप सजेगा
मुँह चुभलाती घोषणाएँ होंगी
अहो रूपम् अहो ध्वनि
शिलालेखों पर गोदभराई
टीवी स्टूडियो प्रसूतिगृह होंगे
एँकरस् के मुँह से
विकास पैदा होगा
दूर गुमनाम गाँव के पेड़ पर लटका
एक और किसान बिदा होगा
No comments:
Post a Comment