Tuesday, August 18, 2015

दामन पर दाग

दामन पर दाग

गँगा में डुबकी लगाई 
तीर्थ किये
बार बार बदले कपड़े 
धुलवाये
ड्राय क्लीन करवाये 
अंतरात्मा ने फ़िर भी ढूँढ लिये
उँगलियों के निशान 
दामन पर खून के छींटे
फिर सदा के लिये मर गई

//  जसबीर चावला //

No comments:

Post a Comment