Monday, June 19, 2017

युद्धस्तर

युद्धस्तर
—•—

सरकारें युद्धस्तर पर काम करती हैं
युद्ध न हो रहा हो तो युद्धविराम नहीं करती
स्तर बढा लेती हैं
नागरिकों से युद्ध करती हैं
आसपास नफ़रत की खाइयाँ खोदती हैं 
कटीले तारों की बाड़ कीलें बिछाती हैं
अपना युद्ध का कौशल बढ़ाती हैं.

Wednesday, June 14, 2017

पलायन

पलायन
———

जतन से सन्नाटा बुना 
चुप्पी ओढ़ी
आँखे मूँद ली
मन अपराध बोध से मुक्त हुआ 
पूर्ण संतुष्ट हूँ 

बाहर अब परम शांति है
देश अपराध मुक्त हुआ