नोटबंदी : आखिर में फिर भी बड़े नोट बच जायें तो क्या करें
————–-————––-—-—————————
1️⃣ घर के सारे बच्चों को कैंची दें.उनसे नोटों के छोटे टुकड़े करवा लें.इससे बच्चों को काम की आदत पडेगी.इन टुकड़ों को सीमेंट में मिलाकर ईंटें बना कर मकान में लगायें.पूरा पैसा प्रापर्टी में खप जायेगा,कानों कान किसी को खबर नहीं होगी.मकान की कीमत करोड़ों रुपये बढ जायेगी.
2️⃣ मकान में इंटियर करवाना है.दीवार पर फेविकौल लगायें और पाँच सो,हजार के नोट 'वाल पेपर' की जगह दीवार घर के सारे लोग मिलकर चिपकायें.घर के साथ अटूट बॉन्डिंग बनी रहेगी.सावधान नोट के नंबर पहले सफाई से कट कर दें.परिवार सहित इस दीवार के सामने फोटो खिचवायें और सोशल मिडीया पर डालें.साख बढ़ेगी.बच्चों के रिश्ते अमीर घरों से आयेंगे.नोटों की पूरी वसूली हो जायेगी.
3️⃣ नोटों को तंदूर में जला कर राख कर लें.चांदी सोनें के तावीज़ बनवाकर उनमें राख भर दें.परिवार के सभी सदस्यों को बाँध दें.कोई भूत प्रेत नजदीक नहीं आयेगा.नोट अपने पास ही हैं यह एहसास बना रहेगा.
4️⃣ नोटों की राख अभिनेता मनोजकुमार उर्फ़ भारतकुमार के माध्यम से तावीजों में भरकर बिकवायें.पाँच सौ की राख वाला तावीज़ तीन हजार में,एक हजार की राख वाला पाँच हजार रुपये में चमत्कारी तावीज़ के रूप में बिक जायेगा.प्रचारित कर दें कि इस तावीज़ को पहनने से 'लक्ष्मी की कृपा' बरसेगी.
5️⃣ श्रीश्री रविशंकर,शातिर सेठ बाबा रामदेव,आसाराम आदि से सम्पर्क करें जो सिद्ध मकरध्वज जैसी औषधियों में स्वर्ण भस्म डालनें का दावा करते हैं.वे यह राख इनमें मिलाकर ये दावा कर सकते हैं कि 'असली पाँच सौ हजार रुपये के नोटों की राख युक्त च्यवनप्राश'.इसे खाकर लोग अपने आप को अंबानी जैसा धन्नासेठ समझेंगे.
6️⃣ अधिक शोकग्रस्त हों तो राख को हरिद्वार ले जाकर विधी विधान से गंगा में प्रवाहित करें.ब्रम्हभोज करें.नोटों और आपकी आत्मा को शांति मिलेगी.
7️⃣ टायलेट पेपर समाप्त हो गया हो तो इससे काम चलाएँ.
और रचनात्मक सुझावों के लिये सम्पर्क करें.
7️⃣ टायलेट पेपर समाप्त हो गया हो तो इससे काम चलाएँ.
और रचनात्मक सुझावों के लिये सम्पर्क करें.
आप सबका शुभचिंतक😜 - जसबीर चावला