Wednesday, August 14, 2019

मॉब लिंचिंग : नीतिगत फैसला

मॉब लिंचिंग : नीतिगत फैसला
————–——————

हत्यारे चेहरा नहीं मुखोटा हैं
बिना दिमाग
चाबी से चलने वाले गुड्डे
हत्याएं नीतिगत विचार है
सोचा समझा फैसला
हत्यारे फ़रार नहीं
पड़ोस में झाँककर तो देखो
आपके घर के पास है

☘ ज स बी र   चा व ला

Friday, August 9, 2019

कानून चुपके से काम करता है

कानून चुपके से काम करता है

—————-—————


अब कानून अपना काम करेगा

अभी तक गैरकानूनी काम होता था 

कानून बहुत दयालु था 

अब कोई बक्शा नहीं जायेगा 

कानून अपना काम करेगा 


कानून के हाथ लंबे हैं 

रसूख़दारों के गिरेबाँ तक नहीं पहुँचते

'बेगुनाह' पकड़े जाएँगे

'गुनाहगार' ही साबित होंगे 

क्योंकि क़ानून के हाथ लंबे हैं 


सब नियमानुसार होता है

घोटाले नियमानुसार होंगे

जाँच नियमानुसार होगी

नियमानुसार बंद होगी

सब कुछ नियमानुसार होता है


कानून चुपके से काम करता है

नीरव माल्या ललित चुपके से भागे 

वापसी के लिये क़ानून काम कर रहा है

जसबीर तुम ज्यादा बोलो मत 

कानून चुपके से काम करता है


☘ ज स बी र  चा व ला



कश्मीर घाटी

कश्मीर घाटी
—————

बहुत  ख़ुश हैं   इन  दिनों घाटी  के लोग
अपनें  अपनें घरों में बंद हैं घाटी के लोग

टीवी  नैट   फोन   अखबार   सब  बंद  हैं
बिना  खबरों  के मजे में हैं घाटी  के लोग

किसी को अखरोट सेब के बाग नही जाना
बिन  ख़रीदार  नाराज  नहीं  घाटी के लोग

अब मजदूरों को काम की जरुरत कहाँ रही
कितनें  सब्र  जिग़र  वाले हैं  घाटी के लोग

किसी को डल पर शिकारा  चलाना नहीं है
टुरिस्ट बिना गुज़ारा कर लेंगे घाटी के लोग

बच्चों  को  अब स्कूल   कालेज नहीं  जाना  
बिना पढ़े भी  कितने खुश  हैं  घाटी के लोग

बिना   पानी  दवाई दूध  सब  जी  सकते हैं
फिर  भी  कितनें खुशहाल हैं  घाटी के लोग

किसी  जश्न   दावत   शादी  में   जाना   नहीं
कितना  ज्यादा  पैसा बचा रहे   घाटी के लोग

घरों  में  बंद  सब  तीन  सौ  सत्तर खेल  रहे
कितनें   अल्लाह  वाले  हैं  घाटी  के   लोग

अगर      फिरदोस    बर-रू-ए-ज़मीं  अस्त
इसी   जन्नत   में   रह    रहे घाटी के   लोग

              ☘  जसबीर चावला