Tuesday, April 30, 2024

मोदी भगवान है

   मोदी भगवान है

——————-

एक नेता बोला मोदी भगवान है 

दूसरा तीसरा चौथा नेता बोला मोदी भगवान है 

टीवी अख़बार बोला 

मोदी भगवान है

भैया बोला 

छुटभैया बोला 

उल्लू बोला 

हुआ हुआ कर पार्टी का रंगा सियार बोला

मोदी भगवान है 

प्रतिध्वनि हुई मोदी भगवान है

दिशाएँ गूंज उठी 

भगवान है…भगवान है…भगवान है.

🤫

सातवें आसमान पर भगवान ने सुना

मोदी भगवान है 

घबराया भगवान 

तुरंत गद्दी छोड़ी 

आसमान के परे कहीं लापता हुआ

क्योंकि अब 

मोदी भगवान है.

🦉 जसबीर चावला