😀 जीपीएस :मोदीजी+जेटलीजी की लाँग ड्राईव 😀
———————————————-——-———
🌓 मोदीजी और जेटली ने सोचा की कार से कहीं दोनों लाँग ड्राईव पर जायें और किसी को कानोंकान खबर न हों.दोनों तड़के चुपके से आँख बचाकर निकल गये.
🌑🌕 जेटलीजी ने कार चंडीगढ़ हाईवे की और मोड़ दी.'जीपीएस' चालू कर दिया.'जीपीएस' से महिला की आवाज आई-"दो सो मीटर सीधा फिर राइट टर्न लेकर पाँच किलोमीटर सीधा जायेँ."जेटलीजी ने वैसा ही किया.
🌓 मोदीजी जेटलीजी से-"प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना" में केवल पाँच हजार करोड रुपये ही आये हैं.बहुत आलोचना हो रही है". जेटलीजी-"हाँ पर मैं वकील हूँ पहले की दो स्कीमों से आई रकम को इक्ट्ठा मिलाकर पैंसठ हजार करोड़ से ज्यादा हो जाते हैं.हम कह देंगे की स्कीम फ्लाप नहीं हुई तीनों स्कीमें एक ही का हिस्सा है"(दोनों जोर से हँसते हैं)
🌑🌕 'जीपीएस' महिला की आवाज-"पाँच सौ मीटर सीधे जाकर लेफ़्ट टर्न फिर तीन सौ मीटर सीधा जाकर राईट टर्न फिर तीन किलोमीटर सीधा.
🌓 जेटलीजी को शरारत सूझी.उन्होनें सीधा जाकर लेफ़्ट के बदले राईट टर्न ले लिया फिर सीधा जाने लगे.
🌑🌕 'जीपीएस' महिला की आवाज-" वी आर केलक्युल्टिंग अगेन-हम दूरी की पुन: गणना कर रहे हैं".फिर थोडी देर से आवाज आई-"अब आप एक किलोमीटर सीधा जाकर राईट टर्न लें और बीस किलोमीटर सीधा जायें"
🌓 जेटली जी नें दस किलोमीटर ही जाकर फिर जानबूझ कर राईट टर्न ले लिया.मोदीजी जेटलीजी हँसते हैं कि दोनों ने 'जीपीएस' कि महिला को खूब मूर्ख बनाया.
🌑🌕 'जीपीएस' महिला की आवाज-"हम पुन: गणना कर रहे हैं"
🌓 मोदीजी जेटलीजी बातें करते हैं-"अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है,चौथी तिमाही में जीडीपी गिर है है,सबसे तेज अर्थ व्यवस्था का तमग़ा छिन गया,चीन को मिल गया,चीन मजाक उड़ा रहा है.नोटबंदी में कई रोजगार,नौकरियाँ गई,उद्योग बंद हो गये"
जेटलीजी-"मैं हूँ ना वकील साहब,बढ़िया स्टेटमेंट दे दूँगा कुछ पिछली सरकार पर कुछ विश्व अर्थ व्यवस्था पर डाल दूँगा,अखबार टीवी सब अपनें ही हैं.सबकी बोलती वैसे ही बंद है,विपक्ष पहले ही ज़ीरो है" मनमोहनसिंह चिदम्बरम ठेंगे पर.जेटलीजी फिर शरारती मूड में आ गये.'जीपीएस' महिला कहे लेफ़्ट टर्न लो.जेटलीजी राईट ले लेते.वह जैसा बोलती जेटलीजी ठीक उसका उल्टा करते.दोनों 'जीपीएस' महिला पर खूब हँसते.
🌑🌕 'जीपीएस' से बार बार आवाज आती -"व्ही आर केलक्युलेटिंग अगेन -हम पुन:गणना कर रहे है".फिर आवाज आती -"व्ही आर केलक्युलेटिंग अगेन".कार उल्टा सीधा चलती रही.जेटलीजी जीपीएस को चकमा देते रहे.
🌕🌑🌓 अंत में सेटेलाइट से 'जीपीएस' महिला की हँसते हुए आवाज -"हम पहले ही समझ गये थे,आप मोदीजी और जेटलीजी हैं जो सब उल्टा पुल्टा कर रहे हैं"-ठठाकर हँसते हुए-"अब आप चंडीगढ़ नहीं वापस नई दिल्ली पहुँच गये हैं"
☘ फेसबुकिया पत्रकार जसबीर चावला की रपट.