Friday, August 10, 2018

हल्दीघाटी की दूसरी लड़ाई

हल्दीघाटी की दूसरी लड़ाई
———---------------

पन्द्रह सौ छियत्तर 
हल्दीघाटी में राणा प्रताप हारा 
अकबर जीता
इक्कीसवीँ सदी में 'संघ' का साथ मिला
स्वयंसेवकों की फ़ौज मिली 
राणा से 'महाराणा' हुआ
हल्दीघाटी की दूसरी लड़ाई
भक्तों ने ७३ किलो का कवच प्रताप को पहनाया 
८१ किलो का भाला हाथ में थमाया 
‘स्कूलों’ में अकबर हार गया 
'किताबों’ से बाहर हुआ

नये इतिहास में यह किस्सा भी दर्ज हुआ
क्या अकबर सचमुच इतिहास से बाहर हुआ ?

☘ जसबीर चावला

























Wednesday, August 1, 2018

बैठे-ठाले

बैठे-ठाले
——————

विज्ञापनों में बेलगाम दौड़ रहा 
आकाश में उड़ रहा विकास 

ज़मीनी सच्चाई
जुमलों के स्पीड ब्रेकर्स से टकरा टकरा कर
घायल पडा विकास 

विकास उठ
अब घर चल
तुझे यशोधा ने बुलाया है