सफल स्त्री
—————-
सफल आदमी के पीछे एक स्त्री होती है
स्त्री सदा पीछे ही होती है
स्त्री सफल क्यों नहीं होती ?
पीछे जो होती है स्त्री
पीछे की जो परवाह नहीं करती
स्त्री सफल होती है.
सफल स्त्री
—————-
सफल आदमी के पीछे एक स्त्री होती है
स्त्री सदा पीछे ही होती है
स्त्री सफल क्यों नहीं होती ?
पीछे जो होती है स्त्री
पीछे की जो परवाह नहीं करती
स्त्री सफल होती है.
🔸आपदा में अवसर : करोना में अच्छे दिन आये 🔸
————————————————-
जो मरे वे मुक्त हुए महामना ने फ़रमाया
वैसे कहाँ सबको आक्सीजन मय्यसर है🔸
नमामि गंगे’ हर हर गंगे कितने शव गिनें
गिद्ध कौए कुत्ते सियार सब दावत पर हैं 🔸
कोई श्मशान हो या फिर हो क़ब्रिस्तान
बस इंतज़ार करें आप अभी क़तार में है 🔸
गंगा ने बुलाया था फिर गंगा बुला रही है
जाकर गंगा से कहो साहब छुट्टी पर हैं 🔸
चुप रहें साहब सोये हैं डिस्टर्ब न करें
सॉरी सरकार अभी वेंटिलेटर पर है🔸
🦉जसबीर चावला
क़िस्सा-ए-फेंकूँ लाल
—————————
शहर का फेंकूँ लाल गाँव में पहली बार अपनी ससुराल गया.सबेरे लोटा लेकर खेतों में फारिग होने निकला और थोड़ी देर में हाँफता हुआ वापस आ गया.लोगों ने पूछा जँवाई राजा क्या हुआ.
फेंकूँ लाल बोला मैं झाड़ियों में उकड़ूँ बैठने ही वाला था कि देखा २० शेर चले आ रहे हैं.सुनकर गाँव में सन्नाटा छा गया.
इस पर गाँव के एक व्हिसल ब्लोअर नौजवान ने कहा कि इस इलाक़े में २० शेर नहीं हो सकते.फेंकूँ लाल ने पलट कर कहा तो १० शेर ज़रूर होंगे.किसी ने कहा कि गाँव की सुरक्षा और इज़्ज़त का मामला है.इतने शेर भी नहीं होंगे सोच कर बताओ.फेंकूँ लाल ने कहा कि २ तो ज़रूर थे ही.व्हिसल ब्लोअर नौजवान ने कहा जँवाई राजा इस इलाक़े में शेर तो क्या तेंदुए,लोमड़ी भी नहीं है.सोचो आख़िर हुआ क्या ?
फेंकूँ लाल बोला मैं जैसे ही झाड़ियों की तरफ़ बड़ा बड़ी ज़ोर से आवाज़ हुई और एक ख़रगोश तेज़ी से भागा.मैं डर गया और बिना फ़ारिग हुए भाग आया.मेरे कपड़े देख रहे हो ?
😀