Monday, July 29, 2019

कुत्तों की भर्ती चालु है

कुत्तों की भर्ती चालु है
————————

मुझे चाहिये कुत्ते
हर नस्ल के कुत्ते
राग दरबारी गाएँ
भौंके काटें
तलवे चाटें
राजनीति / साहित्य / कला / फिल्मी पूडल
मानवाधिकारों का विरोध करें
अभिव्यक्ति की आजादी पर मूतें
संकेत पर टूट पड़ें

भौंक कर चुप करा दें आज़ाद आवाज
इशारे पर दुम हिलाएँ
गोदी में बैठ जाएँ
कुत्तों में शामिल हैं कुतियाएँ
कुत्तत्व की हद तक वाले कुत्ते
चाहिये वफादर कुत्ते

☘ ज स बी र   चा व ला

Monday, July 15, 2019

संसद में कचरा

क्या खत्म हुई दास प्रथा
     ——————

क्या खत्म हुई दास प्रथा ?
किसके हुक्म से संसद में कचरा फैला
रोबोट सांसद जुटे
मंत्री जुटे
आदेश हुआ
कचरा उठाओ
नाज़ुक कलाईयों नें लंबे झाड़ू थामे
केमरे हिनहिनाये
टीवी खिलखिलाये
आका के हुक्म से सबके फोटू खिंचे / छपे

इतिहास साक्षी है दास प्रथा का
वर्तमान साक्षी है गुलामवंश का

☘ ज स बी र   चा व ला

Sunday, July 7, 2019

हुआ हुआ

हुआ हुआ
—🙈—

देश का बजट अब 'बही खाता' हुआ
हुआ हुआ !
बही खाता थ्री ट्रीलियन डालर का हुआ
हुआ हुआ !
पँचतंत्र के 'करकट' 'दमनक' सियार
हुआ हुआ !
चापलूस टीवी चेनल
रीढविहीन अखबार
चहुँओर प्रतिध्वनि हुई
हुआ हुआ ! हुआ हुआ !

चमचों अब बस करो
बहुत हुआ हुआ

☘ ज स बी र   चा व ला