सास बहू की आचार संहिता
-----------------------------
सास ने कहा बहू से
जानती हूँ मैं
अच्छा लगता है अचार तुझे 'इन दिनों'
छोड़ चिंता
खा ले तू भी खा ले
जब सारे दल खा रहे
तोड़ रहे हैं 'आचार संहिता'
००
बेटी की आचार संहिता
------------------------
पत्नि ने तल्ख़ी से कहा पति को
मैं न कहती थी जल्दी जाओ
बहू को बिदा करा लाओ
अब मना कर देगा बहू का पिता
हँस कर कहेगा क्षमा समधीजी
बेटी भेज नहीं सकता
आप जानते ही हैं
लग चुकी है आचार संहिता
जज की आचार संहिता
------------------------
जज साहब अब हम साथ नहीं रह सकते
बहुत हो गया सहते सहते
ख़त्म करें मुकदमा
अब जारी कर ही दें
तलाक का आदेश
मिटें सब दुख क्लेष चिंता
जज ने सिर हिलाया
कुछ दिन अभी ओर भुगत
घोषित हो चुकी है आचार संहिता
हनीमून पर आचार संहिता
---------------------------
विवाह बाद
कब कहाँ जायेगा हनीमून
नव विवाहित जोड़ा
बोला समधन से कन्या का पिता
परिहास से बोली समधन
कैसे जा सकते हैं
चुनाव घोषित हो गये
लग चुकी है 'आचार संहिता'
चुनाव आयोग में आग
----------------------
आग लगी हैबताएँ कहाँ लगी है
चुनाव आयोग में लगी हैमाफ करें पानी नहीं है
कुँए खोद नहीं सकते
आचार संहिता लगी है