क्रिकेट कलंक कथा
---------------------
क्रिकेट को ओढे
क्रिकेट बिछाएं
क्रिकेट को अपने मन में बसाएँ
दायें बाएं जहाँ भी जाएँ
क्रिकेट ही पायें
क्रिकेट चबाएँ क्रिकेट ही खाएँ
*
ये तेरा क्रिकेट ये मेरा क्रिकेट
तू बचा मेरा विकेट मैं बचाऊँ तेरा विकेट
कुछ प्लेयर तेरे चेहरे
कुछ बुकी मेरे मोहरे
तेरे चट्टे मेरे बट्टे
भारी फिक्सिंग भारी सट्टे
*
चीअर गर्ल के छल्ले हैं
नेता अभिनेता गलबहियाँ डाल रहे
इनकी बल्ले बल्ले है
आओ सबको मूर्ख बनायें
क्रिकेट को ओढ़ें क्रिकेट बिछाएँ
---------------------
क्रिकेट को ओढे
क्रिकेट बिछाएं
क्रिकेट को अपने मन में बसाएँ
दायें बाएं जहाँ भी जाएँ
क्रिकेट ही पायें
क्रिकेट चबाएँ क्रिकेट ही खाएँ
*
ये तेरा क्रिकेट ये मेरा क्रिकेट
तू बचा मेरा विकेट मैं बचाऊँ तेरा विकेट
कुछ प्लेयर तेरे चेहरे
कुछ बुकी मेरे मोहरे
तेरे चट्टे मेरे बट्टे
भारी फिक्सिंग भारी सट्टे
*
चीअर गर्ल के छल्ले हैं
नेता अभिनेता गलबहियाँ डाल रहे
इनकी बल्ले बल्ले है
आओ सबको मूर्ख बनायें
क्रिकेट को ओढ़ें क्रिकेट बिछाएँ
No comments:
Post a Comment