Monday, July 23, 2018

मॉब लिंचिंग

मॉब लिंचिंग
—————

जंगल में शिकार पर पाबंदी है 
कानून सख़्त है

शहर में घात लगा कर करें
घर में घुस कर करें
हाँका डालकर भीड़ में करे
रेल में चाहे जेल में करें
कट्टे लाठी से करें
पीट पीट कर करें
मनचाहा करें

अँधा है शहर का कानून 
खुल कर शिकार करें

जसबीर चावला