कानून चुपके से काम करता है
—————-—————
अब कानून अपना काम करेगा
अभी तक गैरकानूनी काम होता था
कानून बहुत दयालु था
अब कोई बक्शा नहीं जायेगा
कानून अपना काम करेगा
कानून के हाथ लंबे हैं
रसूख़दारों के गिरेबाँ तक नहीं पहुँचते
'बेगुनाह' पकड़े जाएँगे
'गुनाहगार' ही साबित होंगे
क्योंकि क़ानून के हाथ लंबे हैं
सब नियमानुसार होता है
घोटाले नियमानुसार होंगे
जाँच नियमानुसार होगी
नियमानुसार बंद होगी
सब कुछ नियमानुसार होता है
कानून चुपके से काम करता है
नीरव माल्या ललित चुपके से भागे
वापसी के लिये क़ानून काम कर रहा है
जसबीर तुम ज्यादा बोलो मत
कानून चुपके से काम करता है
☘ ज स बी र चा व ला
No comments:
Post a Comment