विष के व्यापारी
'''''''''''''''''''
विष के व्यापारी
बडा भंडार
पिटारियों मे पाले
बिच्छु साँप
डंक मारते
वाणी से डँसते
दिन रात फुँकारते
फणियर बाबा
साध्वी नागिन नागा बाबा
ढोंगी योगी
फ़तवे देते मानसिक रोगी
नामधारी बेनामे
सांप्रदायिक हुकुमनामे
धर्म का धंधा
पल रहे जहरीले साँप
दंश से बचें हम और आप
// जसबीर चावला //
No comments:
Post a Comment