Monday, August 17, 2015

उसकी लाठी क्या बेआवाज है- ३

उसकी लाठी क्या बेआवाज है -३
——————————

क्या उसकी लाठी बेआवाज होती है
जंतर मंतर पर लाठी चार्ज
आती है तेज आवाज
पैर पीठ पर लाठी
वही ऊपर वाला ही चलवाता है
वाहन में ठुसवाँ जेल भिजवाता है
भला कब हिला पत्ता बगैर उसकी रजा
कैसे चल सकती लाठी बिना उसकी रजा

दूर से आ रही लाठी चार्ज की आवाज
किसी विश्वविद्यालय में बूटों की आवाज
दनादन सिर फूटनें की आवाज

अब जो 'उपर वाले' की रजा
वही दिल्ली के 'राजा' की रजा


🌿 जसबीर चावला


No comments:

Post a Comment