Monday, August 17, 2015

हाउस ऑफ़ लार्डस् में गिरगिट

हाउस ऑफ़ लार्डस् में गिरगिट
''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''

गिरगिट ने छोड दिया रंग बदलना 
ख़त्म हुई जरूरत 
राजनीतिक अभयारण्य में आया 
हाउस ऑफ़ लार्डस् में घुसा 
राष्ट्रीय प्रवक्ता बना
ऊपर दोतल्ले पर चढ़ा 

पाँव जमीन से आसमान पर
रिमोट कन्ट्रोल बना 
बदल गई उँगलियाँ 
गिरगिट भी रहा
मुझे चढ़े न दूजा रंग 
अब खुश है
चाहे जितनी करे उलटबाँसियां

No comments:

Post a Comment