Monday, August 17, 2015

ऊपरवाला

ऊपरवाला
'''''''''''''
सात आसमानों के परे ही क्यों रहता है
ऊपरवाला
सदियाँ बीत गई
जमीन पर नहीं उतरता
ऊपरवाला
पाताल मे जाकर क्यों नहीं रहता
ऊपरवाला
शायद डरता है उसके ऊपर भी कोई और है
ऊपरवाला
और उसके भी ऊपर कोई और ऊपरवाला

// जसबीर चावला //

No comments:

Post a Comment