न्याय माँगते मुर्दे
मुद्दे जब हो जाते मुर्दे
मुर्दे ही बन जाते मुद्दे
मुर्दों की बात करें
उनके साथ मरा नहीं जाता
जिया भी नहीं जाता
लावारिस छोड़ा नहीं जाता
मुर्दों में जान नहीं होती
बेजान होकर भी जानदार होते हैं
मुर्दे अकड़ते हैं
जल कर भी नहीं जलते
जल कर भी नहीं जलते
दफ्न होकर दफ़्न नहीं होते
अलमारी से निकल आते हैं बार बार
अलमारी से निकल आते हैं बार बार
देवी की आँखों से पट्टी नोंचते
न्याय माँगते मुर्दे
No comments:
Post a Comment