ऊपर वाले की लाठी और न्याय - १
'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''
सदियों से सुना है वह न्याय करता है
लाठी तो चलाये
पर चलायें कैसे
लाठी हो तो चलाये
जिनके पास लाठीयां हैं भैंसे भी उनकी है
छुड़ाएँ कैसे
ऊपरवाला शीत युग की चिर निद्रा में है
जगायें कैसे
ताले में बंद है
चाबी है लठेत पंडों के पास
हथियाएँ कैसे
// जसबीर चावला //
No comments:
Post a Comment