Monday, August 17, 2015

बंध गया घोडा हस्तिनापुर में

बंध गया घोड़ा हस्तिनापुर में 
----------------------
साम से भेद तक युक्तियाँ हुई 
छत्रपों की हार
दासता की हथकड़ियाँ में बाँधे गये
समुद्र ठांठे मारने लगा
राजा की उद्दाम लालसा 
अश्वमेध यज्ञ हुआ 
सम्राट चक्रवर्ती होंगे 
चिपका दिया जयपत्र घोड़े के माथे 
पराजित राजकुमार भी संग चले
पकड़ा गया बेलगाम घोडा हस्तिनापुर में 
पाटलिपुत्र में
जनशक्ति नायकों ने थाम लिया  
कारपोरेट चतुरंगिनी सेना उतरी
चेनल चीख़ने लगे
चारण बन विरुदावली सुनाने लगे
देवा देवा करने लगे
घोडा हिनहिनाया नथुने फैलाए 
ख़ुर पटक मिट्टी उड़ाई 
टोटके किये 
धरे रह गये सारे अनुष्ठान 
प्रेम क्रीड़ा अभिसार के
कामातुर रानीयों के 
पुजारी वर्ग के अरमान


\\ जसबीर चावला \\

No comments:

Post a Comment