ये क़ब्र खोदने वाले
"""""""""""""""
क़ब्र खोदते हैं
दूसरों की
अपनों की भी
मुर्दे दफ़नाते
वक्त बेवक्त उखाड़ते
सतत जरूरत रहती है मुर्दों की
मार कर मुर्दा भी बनाते
मुद्दों को भी दफ़नाते
बरसों बाद उखाड़ते मुद्दे
ये राजनैतिक सिद्ध
मुखोटाधारी
मुर्दाखोर गिद्ध
⭐️ जसबीर चावला
No comments:
Post a Comment