Tuesday, December 3, 2013

ब्लेक होल के किनारे

जिसे देखा न गया
पर माना गया
ब्लेक होल का सिधांत
अंतरिक्ष / ब्रह्मांण्ड में
पहुँच गये अगर
उसके मुहाने
गुरुत्वाकर्षण से
खिंचे चले जायेंगे पैर पहले
फिर बदन / सिर
खिंचेगा शरीर
खंड खंड बँटेगा
समर्पित होगा
समा जायेगा
ब्लेक होल की
अनंत गहराईयों में
सदा सदा के लिये

No comments:

Post a Comment