उनका प्रमाण पत्र
——————
उन्हें पानी नहीं लेने दिया जाता कुँए से
ठप्पा लगा दिया अमिट स्याही से
तुम शूद्र हो
अपिवत्र हो जायेंगे हमारे बर्तन तुम्हारे छूने से
मरे ढोर तुम उठाओगे
खाल भी तुम उतारोगे
मल मूत्र सफ़ाई भी तुम
तुम में देवदासियाँ होंगी
देवता तो पत्थर के होते हैं
हम भोगेंगे
शास्त्रों में लिखा है
शास्त्र विधी का विधान हैं
*
तुम विजातीय हो
पूरी क़ौम विदेशी
होंगे दफ़्न तुम्हारे पुरखे यहाँ
धर्म बाहर से आया
संस्कृति मेल नहीं खाती तुम्हारी
हम ही तय करेंगे तुम्हारी नागरिकता का दर्जा
जारी करेंगे प्रमाण पत्र
——————
उन्हें पानी नहीं लेने दिया जाता कुँए से
ठप्पा लगा दिया अमिट स्याही से
तुम शूद्र हो
अपिवत्र हो जायेंगे हमारे बर्तन तुम्हारे छूने से
मरे ढोर तुम उठाओगे
खाल भी तुम उतारोगे
मल मूत्र सफ़ाई भी तुम
तुम में देवदासियाँ होंगी
देवता तो पत्थर के होते हैं
हम भोगेंगे
शास्त्रों में लिखा है
शास्त्र विधी का विधान हैं
*
तुम विजातीय हो
पूरी क़ौम विदेशी
होंगे दफ़्न तुम्हारे पुरखे यहाँ
धर्म बाहर से आया
संस्कृति मेल नहीं खाती तुम्हारी
हम ही तय करेंगे तुम्हारी नागरिकता का दर्जा
जारी करेंगे प्रमाण पत्र
No comments:
Post a Comment