कविता का अखबारी कोलाज
--------------------------------
गुजरात में श्रद्धा के नाम सडकों पर बहाया
सोलह करोड़ रुपयों का घीं
भारत में घीं दूध की नदियाँ बहती आज भी
डा.डाभोलकर की पुणे में गोली मारकर हत्या
अध्यक्ष अँध श्रद्धा उन्मूलन समीति
गणेशजी जब चाहें दूध पियें
भारत सोने की चिड़िया था
उन्नाव में हज़ार टन गढ़े सोने की खोज
साधू को सपना आया
ए पी जे कलाम ने कहा बड़े सपनें देखो
महात्मा गांधी के सपनों को भी हमें पूरा करना है
धार जिले में लोगों ने प्रेमी युगल को कालिख पोती
निर्वस्त्र कर गाँवों में घुमाया
पुलिस ने पार्क में प्रेमियों की जम कर धुलाई की
खजुराहो के मंदिरों के प्रणय शिल्प अद्भुत हैं
वात्सायन नें विश्व को प्रेमशास्त्र दिया
खाप पँचायत का आदेश
एक गोत्र का विवाह मान्य नहीं
विवाहित अब भाई बहन घोषित
राखी बांधेगी पत्नी
पँच न्याय करते हैं
विजातीय युगल की पीट कर हत्या
शव पेड़ पर लटकाये गये
जाति तोड़ो सम्मेलन सफलता से सम्पन्न
जाति प्रथा अभिशाप है लोहिया ने कहा
सँत पर नाबालिग़ से योन शोषण का आरोप
गिरफ़्तार कर जेल भेजें गये
साँई पर दुष्कर्म का आरोप
पुलीस ने फ़रार को पकड़ा
डेरे से दारू अश्लील सीडी बरामद
भारत सँतो महात्माओं का देश है
महिला पर कँगन चोरी का शक
खौलते तेल में हाथ डाल परीक्षा दी
इसे खंते का न्याय कहते हैं
जहाँ नारी को पूजते हैं वहाँ देवताओं का वास होता है
साया न पड़े मासूम बच्चों पर किसी जिन्न का
दुधमुँहों को छत से नीचे फेंकते मोलवी
सहमें बच्चों को चादर में झेलते ख़ादिम
बच्चे इस देश का भविष्य हैं नेहरू ने कहा
देश में करवाचौथ की धूम बाजार सजे
पत्नियों ने पतियों के लंबे जीवन की कामना की
व्रत रखे उपवास किये
पति ने पत्नी को फिनाइल पिलाया
वाक फ्री फ़ाउंडेशन ने लिखा
भारत में पोने दो करोड़ लोग जी रहे गुलामी में
क्या फ़र्क़ पड़ता है
जी डी पी ग्रोथ तो देखो
हमारे आई टी सेक्टर का लोहा दुनिया मानती है
*****
--------------------------------
गुजरात में श्रद्धा के नाम सडकों पर बहाया
सोलह करोड़ रुपयों का घीं
भारत में घीं दूध की नदियाँ बहती आज भी
डा.डाभोलकर की पुणे में गोली मारकर हत्या
अध्यक्ष अँध श्रद्धा उन्मूलन समीति
गणेशजी जब चाहें दूध पियें
भारत सोने की चिड़िया था
उन्नाव में हज़ार टन गढ़े सोने की खोज
साधू को सपना आया
ए पी जे कलाम ने कहा बड़े सपनें देखो
महात्मा गांधी के सपनों को भी हमें पूरा करना है
धार जिले में लोगों ने प्रेमी युगल को कालिख पोती
निर्वस्त्र कर गाँवों में घुमाया
पुलिस ने पार्क में प्रेमियों की जम कर धुलाई की
खजुराहो के मंदिरों के प्रणय शिल्प अद्भुत हैं
वात्सायन नें विश्व को प्रेमशास्त्र दिया
खाप पँचायत का आदेश
एक गोत्र का विवाह मान्य नहीं
विवाहित अब भाई बहन घोषित
राखी बांधेगी पत्नी
पँच न्याय करते हैं
विजातीय युगल की पीट कर हत्या
शव पेड़ पर लटकाये गये
जाति तोड़ो सम्मेलन सफलता से सम्पन्न
जाति प्रथा अभिशाप है लोहिया ने कहा
सँत पर नाबालिग़ से योन शोषण का आरोप
गिरफ़्तार कर जेल भेजें गये
साँई पर दुष्कर्म का आरोप
पुलीस ने फ़रार को पकड़ा
डेरे से दारू अश्लील सीडी बरामद
भारत सँतो महात्माओं का देश है
महिला पर कँगन चोरी का शक
खौलते तेल में हाथ डाल परीक्षा दी
इसे खंते का न्याय कहते हैं
जहाँ नारी को पूजते हैं वहाँ देवताओं का वास होता है
साया न पड़े मासूम बच्चों पर किसी जिन्न का
दुधमुँहों को छत से नीचे फेंकते मोलवी
सहमें बच्चों को चादर में झेलते ख़ादिम
बच्चे इस देश का भविष्य हैं नेहरू ने कहा
देश में करवाचौथ की धूम बाजार सजे
पत्नियों ने पतियों के लंबे जीवन की कामना की
व्रत रखे उपवास किये
पति ने पत्नी को फिनाइल पिलाया
वाक फ्री फ़ाउंडेशन ने लिखा
भारत में पोने दो करोड़ लोग जी रहे गुलामी में
क्या फ़र्क़ पड़ता है
जी डी पी ग्रोथ तो देखो
हमारे आई टी सेक्टर का लोहा दुनिया मानती है
*****
No comments:
Post a Comment