प्रजातंत्र में किस देवता की उपासना करें हम
----------------------------------
पँचतंत्र कहता महाजनों के पथ का अनुसरण करें
प्रजातंत्र की चकाचौंध महाजनी सभ्यता
किस महाजन के पथ का अनुसरण करें
कुछ महाजन भ्रष्ट उद्योग जगत में
कुछ ढोंगी संतो के आश्रम में
अखबारों की टकसाल में नोट छापते
किसी की आक्टोपस भुजाओं में टीवी चेनल
गैस चुराते स्प्रेक्ट्रम खेलते
कुछ महाजनों का कोयला खदानों में मुँह काला
भद्रजनों का जमीन घोटाला
झांसेबाज निर्माण के धंधे में
पलायनवादी फ़िल्मों में
कई पथ माफ़ियाओं के अड्डे में खुलते
साहित्यिक पुरस्कारों की दुकानों पर कुछ महाजन मिलते
कई रास्ते कुटिल राजनीति के राजमार्ग पर खुलते
पगडंडियाँ जेल के दरवाज़ों पर
किस राह चलें हम
किस देवता की उपासना करें हम
किस महाजन के पथ का अनुसरण करें हम
No comments:
Post a Comment