Tuesday, December 3, 2013

कछुआ और खरगोश

कछुआ और खरगोश
-------------------

कछुए आज भी दौड़ रहे
कछुआ चाल से
उनकी संतति भी
कछुए कछुए ही रहेंगे

उधर खरगोश
दौड़ में शामिल ही नहीं हुए
बिना योग्यता जीते
डंके की चोट हर क्षेत्र में जीते
आगे हैं आगे रहेंगे
उनके बाप नेता जो हैं

No comments:

Post a Comment