मैं भी ग़ुलाम हूँ
-----------
मैं भी गुलाम हूँ
गुलामी बढ़ी
गुलाम बढ़े
वाक फ़्री फ़ाउन्डेशन ने जाँचा
साढ़े तीन करोड़ थे
बढ़कर साढ़े चार करोड़ हुए
भारत में तिहाई से ज्यादा हुए
मैं गिनती से छूट गया
मुझ तक नहीं पहुँचे
गुलाम हूँ अंधविश्वासों का
मेरे खून में साम्प्रदायिकता
लिंग-रंगभेद का पोषक
धर्म में अँधा
जातिप्रथा का क्रीत दास
आप भी तो गुलाम वंश के ही हैं
गुलामों की सूची लंबी है
छूट गया है आपका नाम
No comments:
Post a Comment