एक गणतंत्र के अवशेष
————––———
खुदाई में गणतंत्र के अवशेष मिले
संविधान के फटे पन्नों में लिपटे कुछ कँकाल मिले
कौन थे ये मरने वाले
विद्वानों में गहरे मतभेद है
संविधान की रक्षा में शहीद हुए
या असंवैधानिक ढंग से मारे गये लोग
क्या तब बुत बने बैठे रहते थे जज लोग
सभी विद्वान एकमत हैं
हजार साल पहले देश में संविधान था
भूलभुलैया सी संसद थी
भूलभुलैया सी संसद थी
सुंदर सा न्यायालय था
☘ जसबीर चावला
No comments:
Post a Comment