Friday, April 7, 2017

हिटलर नहीं मरते

हिटलर नहीं मरते
——————
हिटलर नहीं मरते 
पुन: पुन:लौट आते हैं 
नये कलेवर में नाजी विचारों के साथ

गोयबल्स भी नहीं मरते 
जब तक हिटलर रहेंगे
गोयबल्स भी रहेंगे 
कभी मीडिया के भेष में 
कभी धर्म के चोले में 
झूठ बार बार दुहराएँगे 
उसे ही अंतिम सच बताएँगे 
हिटलर कभी नहीं मरते

☘ जसबीर चावला 

No comments:

Post a Comment