ताजमहल और हमारी संस्कृति
———————————
गवर्नर जनरल बेंटिंक नें ढेरों सुधार किये
सती प्रथा रोकी
बाल / बहु विवाह रोके
बाल / बहु विवाह रोके
ठगों को फाँसी लटकाया
अदालतों के ढंग बदले
चरम घाटे में थी तब अर्थ व्यवस्था
क़िले का बचा मार्बल बेचा
अकबर की प्रसिद्ध तोप तोड़ कर बेची
सोचा ताजमहल भी गिरा दूँ
मार्बल को इंग्लेंड बेच धन कमा लूँ
सच उसने भूल की जो न तोड़ा
ताज टूटता
ओने पौने बिक जाता
संस्कारित सरकारें आज परेशान न होती
ताजमहल को अछूत घोषित करनें से बच जाती.
(लॉर्ड विलियम बेंटिंक,देश का गवर्नर जनरल 1828)
No comments:
Post a Comment