जैसा तुम चाहो
—————
नवाज़े जायेंगें
जो सर झुकायेंगे
कुचले जायेंगे
जो सर उठायेंगे
सर आप का है
चाहे झुकायें
चाहे उठायें
🔵
🔵
जैसा तुम चाहो
—————
सर पर बिठाया जायेगा
नवाज़ा जायेगा
जो हाँ में हाँ मिलायेगा
कुचला जायेगा
नेस्तनाबूद होगा
जो सर उठायेगा
सर भी आपका
मर्जी भी आपकी
No comments:
Post a Comment