कोरोना वायरस : जोसफ़ रुडियार्ड किपलिंग फिर पधारो म्हारे देस
——————————————————————-
किपलिंग तुमने लिखा था
'भारत साधुओं सँपेरों का देश है'
देश उससे बहुत आगे आ गया है
गाय ने तय किया देश का एजेंडा
भगवा ने तिरंगे को ढक दिया
सत्ता के मल कुण्ड में आकँठ डूबे साधु
दिनरात पंतजलि को बेचते साधु
प्रकृति का विनाश करते साधु
सितारा आश्रमों में रहते साधु
रास लीला कर जेल जाते साधु
गर्भ में ‘पुत्रबीजक’ रोपते साधु
संभोग में समाधि तलाशते साधु
साधु साधु साधु साधु
मंत्र शक्ति से विमान उड़ते
विमानों में रिवर्स गियर लगते
कोरोना का इलाज गोबर गोमूत्र से हो रहा
विकिरण को गोबर समाप्त कर रहा
ज्योतिष अस्पताल में मरीज़ की अंतिम घड़ियाँ गिन रहा
विज्ञान धर्म के द्वार चिलम भर रहा
सारा देश नागिन डाँस कर रहा
किपलिंग तुम मुंबई में जन्में फिर आओ
गोबर स्नान करो
गोमूत्र पान की मुफ़्त सुविधा एअरपोर्ट पर पाओ
'वेस्टमिनिस्टर' में तुम्हारी कब्र पर मैंने इन्विटेशन रखा है
केसरिया बालम पधारो म्हारे देस
‘किपलिंग फिर पधारो म्हारे देस’
☘️ जसबीर चावला
No comments:
Post a Comment