पार्टी प्रवक्ता : सुकरात से सुअर
चेहरे पर तना मुक्का टंगा था
शुक्रवार सत्ता से मिला
छक कर अघा गया
शनिवार आईना देखा
बदलाव नजर आया
रविवार पूर्ण रुपांतरण हो गया
असंतुष्ट सुकरात से संतुष्ट सुअर हो गया
अब बाड़े में रहता है
पार्टी का प्रवक्ता है
पार्टी का प्रवक्ता है
No comments:
Post a Comment