खेला प्रचार का
———–—––
अखबार वस्त्र नहीं हैं
रंगीन विज्ञापनों से शरीर नहीं ढँकता
काठ के डोलते घोड़े पर बैठा आत्म मुग्ध नायक
हवाई कामों का पीट रहा डंका
टीवी स्टूडियो में गाय
कौओं की काँव काँव
मन में छुपा बच्चा झूठ नहीं बोलता
हाथी पर बैठा नंगा है राजा है
☘ ज स बी र चा व ला
No comments:
Post a Comment