Friday, May 26, 2017

नक्कारखाने में तूती की आवाज

नक्कारखाने में तूती की आवाज
———————————

ऊपर से फ़रमान आया
जश्न मनाओ 
ढोल पीटो
गाँव गली तक संदेश पहुँचा 
पीटो 
पीटो 
लोग पिट रहे
मर रहे
वे पीट रहे

पिटने की आवाज कैसे ऊपर पहुँचे 
वहाँ जोर जोर से ढोल पिट रहे 

☘ ज स बी र  चा व ला

No comments:

Post a Comment