Tuesday, May 9, 2017

निर्भया को न्याय मिला

निर्भया को न्याय मिला
————————

मोमबत्तियाँ जली 
टीवी अखबार जागे
सुप्रीमकोर्ट ने देखा
ऊँघते राष्ट्र की सामूहिक चेतना जाग चुकी 
फैसला दिया 
निर्भया को मर कर न्याय मिला

गर्भवती बिलकिस भी गेंगरेप का शिकार बनी
छोटी बच्ची पटक कर मारी गई
चौदह परिजन मरे
बिलकिस बानो अभी जिंदा है
उम्मीद है न्याय की देवी पट्टी हटायेगी
राष्ट्र की सामूहिक चेतना जागेगी

No comments:

Post a Comment