Wednesday, February 8, 2017

केक्टस लगाने वाले



केक्टस लगाने वाले

——————–

हजार बरस पीछे अतीत में गये
नाकाम कोशिश की क़लम लगानें की 
न बीज बो सके
न पौधे रोप सके

इतिहास की मुँडेर पर जा बैठे
लगा दी केक्टस की शाखा
खूब फलफूल रही है
अब घर घर में नागफनी फ़न काढ़े खड़ी है

🦉 जसबीर चावला 






   
   

No comments:

Post a Comment