Monday, February 27, 2017

मैंने कुछ पेड़ों को देखा है


मैंने कुछ पेड़ों को देखा है
—————————

केलिंफोर्निया के जंगलों में गगनचुंबी पेड़ देखे
दो सौ दस फुट का 'ग्रीजली जायंट' 
उसे छुआ महसूस किया 
अभिभूत हुआ
निहारता रहा एकटक
अपनी लघुता का अहसास हुआ
दो सौ पचहत्तर फुट का रेडवुड 'जर्मन शेपर्ड' 
तीन सौ अस्सी फुट का ऊँचा रेडवुड 'हायपरिअन' 
नंबर वन का ख़िताबी
तीन हजार सालों से धरती पर खड़ा है 
व्हाइट माउंटेन  पर 'ब्रिस्टलकोन पाईन' 
पाँच हजार साल का 'वरिष्ठतम पेड़' 
झुक कर खड़ा है
उम्रदराज़ और भी पेड़ हैं दुनियाँ में 
दुआ है सलामत रहैं
🌳
चैतन्य पेड़ों ने क्या नहीं देखा 
गुरुग्रँथ / कुरान / बाइबल पढ़े
कबीर से गौतम को देखा
तुतमखामुन / क्लियोपेट्रा / अलेक्ज़ेंडर  देखा
मेसोपोटामिया / सिंधुघाटी देखी
इजिप्ट / रोम की / सभ्यता देखी
सभ्यताओं के उदय / अवसान के साक्षी बने 
संसार के धर्मयुद्ध / महायुद्ध देखे
हिटलर देखा गाँधी देखा
जीवन/ मृत्यु / विस्थापन देखा
चेतना के प्रतीक खड़े पेड़
काश की कुछ बोल पाते पेड़ 

पेड़ों ने बहुत कुछ देखा है
मैंने बस कुछ पेड़ों को पहचाना है 
कुछ पेड़ों को देखा है 

☘ जसबीर चावला




No comments:

Post a Comment