Wednesday, January 11, 2017

चोर कुत्ता संधि

चोर कुत्ता संधि
–––––––––––

कुत्ते खूब भौंक रहे
रात दिन भौंक रहे
'चोरों-कुत्तों का गठबंधन हुआ
चोर कुत्तों को टुकड़ा डालेंगे
चोर इस गली में चोरी करेंगे
कुत्ते दूसरी में भौंकेंगे

दोनों खुश हैं
रोज हो रही चोरियाँ
खूब भौंक रहे कुत्ते

☘ जसबीर चावला

No comments:

Post a Comment