विचारों का डेड एंड
–——————
–——————
एक नाप के कपडों की दुकान
बंद गली का आख़री मकान
यही है इनकी गौरव गाथा
इनकी विकास यात्रा
सावधान ‘ड्रा लाईन’ के आगे न बढ़ें
सोचना विचारना पाप हैं
मति रोध है
घुसने न दें ताजी हवा बाड़े में
भेड़ चाल चलें
भेड़ चाल चलें
मुँह झुकाएँ
आगे गतिरोध है.
No comments:
Post a Comment