सिग्नल पर सवार कोरोनावायरस
———————————
बाहर कोरोना घूम रहा था
दरवाज़ा खटखटाया
मैं अंदर था
दूरी बना ली
कोरोना लौट गया
दरवाज़े को तुरंत सेनिटाइज किया
🔸
कोरोना सांप्रदायिक सिग्नल पर सवार हुआ
टीवी में घुसा
अख़बारों के पन्नों पर पसरा
हिंदू मुस्लिम बना
ख़तरनाक म्यूटेशन हुआ
‘घृणा वायरस’ बना
घर घर पहुँच गया
No comments:
Post a Comment