Saturday, May 9, 2020

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस
———————-

दरवाज़े पर खटखट हुई
बाहर हिंदू वायरस खड़ा था
कहा बाबा आगे जाओ
फिर आहट हुई
मुसलिम वायरस आया
उसे चलता किया
क़तार में कई सांप्रदायिक वायरस थे
बोर्ड लगा दिया
यहाँ इंसान बसते हैं
आगे जाओ
हाँडियाँ लिये कई खड़े है
अपनी दाल वहीं गलाओ
*

No comments:

Post a Comment