स्वयंभू ठेकेदार
किसी को राष्ट्रवादी तंदूर में झोंका
कोई देशभक्ति की कढ़ाई में तला गया
साँस्कृतिक करंट के झटके दिये
उनकी ज्ञानेन्द्रियाँ बंद हुईं
उनकी ज्ञानेन्द्रियाँ बंद हुईं
उनकी आत्मा झुलस गई
फिर भी ठप्पा लगा
देशद्रोही संदिग्ध का
जसबीर चावला
No comments:
Post a Comment