कॉकटेल काल
---------------
चल रहा इन दिनों कौन सा काल ?
चल रहा इन दिनों कौन सा काल ?
भक्तिकाल / वीरगाथा काल ?
प्रशस्तिगान रत अभिसारिकाएँ
स्वर्ण थाली में छद्म पद्म पुरस्कार
अहा रीतिकाल ?
अखबारों में चाशनी में डूबे शब्द
टीवी पर अखंड कीर्तनी जत्थे
अहो रूपम अहो ध्वनि
आग उगलता अगिया बेताल
ओह चारण काल ?
बजते ढोल मंजीरे खड़ताल
बुद्धि का अकाल
बुद्धि का अकाल
ढिंढोरचियों के बढ़ते मुद्राभँडार
स्वर्णकाल ?
दुष्टकाल आपातकाल
दुष्टकाल आपातकाल
No comments:
Post a Comment