पेटलावद
पेटलावद तो पेटलावद है
अक्षरधाम नहीं
आसाराम नहीं
मुंबई की इन्द्राणी,राधेमाँ नहीं
हार्दिक पटेल,ललित मोदी नही
ऊंघती सरकार की लापरवाही नहीं
प्रभु की लीला है
झाबुआ ज़िले का रोता गाँव
फालतू फ़ुटेज का हकदार नहीं
बहुत खा चुका अखबारी स्पेस
जले माँस के लोथड़े,गँधाती ख़बरें
अब ज़ायक़ेदार नहीं
पेटलावद गहरी चुप्पी है
गूगल के पेट पड़ी अर्थहीन सरकारी जांच
दाग धोने काम आयेगी किसी वक्त
आदिवासी है पेटलावद
शहरी राजघाट नहीं
डिज़ीटली स्मार्ट नहीं
पेटलावद बस पेटलावद है
// जसबीर चावला //
No comments:
Post a Comment