Thursday, May 31, 2018

गणतंत्र का अश्वमेध

गणतंत्र का अश्वमेध : चुनाव
-—————————

अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा 
विरोधी राजा ने पकड़ा
घोड़े को मार दिया 
बिना पकड़े लौट आया 
राजा चक्रवर्ती सम्राट बना
घोड़ा बलि चढ़ा 

घोड़े को हर हाल मरना है
अंदर संदेश कुछ भी हो
लिफ़ाफ़ा फाड़ा ही जायेगा 
गणतंत्र अश्वमेध हुआ
कोई जीते / हारे
गण मारा ही जायेगा 





No comments:

Post a Comment