Thursday, October 10, 2019

आवाज दो हम एक हैं

 आवाज दो हम एक हैं
—————————

एक धमकी देगा
दूसरा औचित्य बतायेगा
तीसरा न्यायसंगत कहेगा
चौथा पुचकारेगा
पाँचवा कुतर्क करेगा
छठा मीडिया में रफ़ू करेगा
सातवाँ मुखौटा लगायेगा
आठवाँ ’मन की बात’ सुनायेगा
आखिर तक कोई चुप लगायेगा
अपने धतकरम पर कोई नहीं शर्मायेगा
अंत में सारा कुनबा रणनीति का जश्न मनायेगा 

☘ ज स बी र   चा व ला

No comments:

Post a Comment