बेर्टोल्ट ब्रेष्ट
————
जनरल तुम्हारा टैंक एक शक्तिशाली वाहन है
वनों को तहस नहस करता है
सैकडों लोगों को खत्म करता है
पर इसमें एक दोष है
इसे चालक चाहिये
——
जनरल तुम्हारा बमवर्षक शक्तिशाली हैं
यह तूफ़ान से तेज उड़ता हैं
और हाथी से अधिक वज़न ढोता है
पर इनमें एक दोष है
इसे एक मिस्त्री चाहिये
——
जनरल मानव बहुत उपयोगी है
वह उड़ सकता है मार सकता है
पर उसमें एक दोष है
वह सोच सकता है
~~
*बेर्टोल्ट ब्रेष्ट (महान जर्मन कवि और नाटककार)
*अंग्रेजी से अनुवाद : जसबीर चावला
No comments:
Post a Comment