न्याय की देवी
—————
न्याय की देवी कि आँखे खुली थी
न्याय नें प्रतिरोध किया
न्याय रोया
न्याय ने कहा न्याय करो
अन्याय दूर करो
न्याय ने कहे से ज्यादा अनकहा कहा
*
मंदिर के कँगूरों ने कहा न्याय होगा
पैरोकारों ने कहा न्याय होगा
दिशाओं ने कहा न्याय होगा
न्याय को न्याय मिलेगा
देवी की आँखो की पट्टी कस के बाँधी जायेगी
अब न्याय देवी पट्टी नहीं हटायेगी
न्याय अभी संभावना है ?
न्याय अभी संभावना है ?
No comments:
Post a Comment